Tuesday, June 14, 2022

दिल ही तो है

 

{115,1}

दिल ही तो है न संग‐ओ‐ख़िश्त दर्द से भर न आए क्यूँ
रोएंगे हम हज़ार बार कोई हमें सताए क्यूँ

{115,2}

दैर नहीं हरम नहीं दर नहीं आसताँ नहीं
बैठे हैं रह-गुज़र पे हम ग़ैर हमें उठाए क्यूँ

{115,3}

जब वो जमाल-ए दिल-फ़ुरोज़ सूरत-ए मिहर-ए नीम-रोज़
आप ही हो नज़ारा-सोज़ पर्दे में मुंह छुपाए क्यूँ

{115,4}

दशना-ए ग़मज़ा जाँ-सिताँ नावक-ए नाज़ बे-पनाह
तेरा ही अकस-ए रुख़ सही सामने तेरे आए क्यूँ

{115,5}

क़ैद-ए हयात‐ओ‐बंद-ए ग़म अस्ल में दोनों एक हैं
मौत से पहले आदमी ग़म से निजात पाए क्यूँ

{115,6}

हुस्न और उस पे हुस्न-ए ज़ंन रह गई बू अल-हवस की शर्म
अपने पे एतमाद है और को आज़माए क्यूँ

{115,7}

वाँ वो ग़ुरूर-ए इज़्ज़‐ओ‐नाज़ याँ ये हिजाब-ए पास-ए वज़ा
राह में हम मिलें कहाँ बज़्म में वो बुलाए क्यूँ

{115,8}

हाँ वो नहीं ख़ुदा-परस्त जाओ वो बेवफ़ा सही
जिस को हो दीन‐ओ‐दिल अज़ीज़ उस की गली में जाए क्यूँ

{115,9}

ग़ालिब-ए ख़सता के बग़ैर कौन-से काम बंद हैं
रोइये ज़ार ज़ार क्या कीजिये हाए हाए क्यूँ

No comments:

Post a Comment

Advice from a Tibetan Master

Always recognize the dreamlike qualities of life and reduce attach- ment and aversion. Practice good-heartedness toward all beings. Be lovin...